शीशम अब तक सहमा सा चुपचाप खड़ा है,
भीगा भीगा ठिठुरा ठिठुरा.
बूँदें पत्ता पत्ता कर के,
टप टप करती टूटती हैं तो सिसकी की आवाज
आती है!
बारिश के जाने के बाद भी,
देर तलक टपका रहता है !
तुमको छोड़े देर हुई है--
आँसू अब तक टूट रहे हैं
Amazon
Popular Posts
Visitors Count
Join Us Here
Blogger द्वारा संचालित.